Thursday, November 30, 2017

एक हेक्‍टेयर में १० लाख की कमाई करा सकता है पपीता, ऐसे करें खेती (Papaya can earn 10 lakhs in one hectare, cultivate such a farm)

एक हेक्‍टेयर में 10 लाख की कमाई करा सकता है पपीता, ऐसे करें खेती

नई दिल्ली. खेती से कमाई कराने के मामले में पपीता आपके लिए एक बेहतर विकल्पे हो सकता है। हाल के दौर में मार्केट में आई हाईब्रिड किस्मों के चलते पपीते से कमाई करना पहले से ज्याकदा आसान हुआ है। आप एक हेक्टेरयर पपीते की खेती से एक सीजन में करीब 10 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। पपीते की खासियत यह है कि इसकी फसल जल्दीक तैयार होती है और साल भर मे फसल देने लगती है। एक ही फसल से आप 3 साल तक उपज भी ले सकते हैं। इसके चलते एक बार पेड़ तैयार होने पर लागत भी कम होती जाती है। आइए जानते हैं पपीते की खेती के बारे में और इसके जरिए कमाई कैसे संभव है।

 भारत के ज्यादातर हिस्सों में कर सकते हैं पपीते की खेती
पपीते की खेती के लिहाज से भारत एक उपयुक्तो देश है। इसे अधिकतम 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में उगाया जा सकता है। ऐसा तापामान कमोबेश पूरे भारत में पाया जाता है। पतीते की खेती के लिए न्यूतनतम तापमान 5 डिग्री होना चाहिए। मतलब आप इसे पहाड़ों से सटे इलाकों में भी उगा सकते हैं। इस लिहाज से आप भारत के किसी भी कोने में रहते हैं तो पपीते की खेती कर सकते हैं।

कौन कौन सी किस्मेो हैं बाजार में
पपीते की कई देसी और कई विदेशी दोनों तरह की हाईब्रिड किस्मेंर आपको मार्केट में मिल सकती हैं। पूसा की ओर से पपीते की कई किस्मेई विकसित की गई हैं।  इन डेवलप किस्मों  में पूसा मेजस्टीू एवं पूसा जाइंट, वाशिंगटन, सोलो, कोयम्बतटूर, हनीड्यू, कुंर्गह्नीड्यू, पूसा ड्वार्फ, पूसा डेलीसियस, सिलोन, पूसा नन्हाल आदि शामिल हैं। विदेशी किस्मों  में ताईवनी red lady और कुछ इस्राइली किस्में। भी अच्छीह पैदावार देती हैं।

पैदावार
पपीते का एक स्वास्थ, पेड़ आपको एक सीजन में करीब 40 किलो तक फल देता है। हर्षेश के मुताबिक, आप दो पड़ों के बीच करीब 6 फिट का गैप रख सकते हैं और इस हिसाब से आप एक हेक्टेोयर में करीब 2250 पेड़ तैयार कर सकते हैं। इस हिसाब से आप एक सीजन में एक हेक्टेसयर पपीते की फसल से 900 क्विंटल पपीता पैदा कर सकते हैं।

ये सावधानियां जरूर बरतें
पपीते का पौधा काफी सेंसिटिव हो‍ता है, इसलिए इसके आसपास तापमान का खास खयाल रखें। गर्मी में चलने वाली लू और सर्दी का पाला दोनों पपीते को नुकसान पहुंचाते हैं। बचने के लिए खेत के उत्त र , पश्चिम में हवा रोकने का इंतजाम जरूर करें। पाला पड़ने की दशा में खेत में धुंआ करके सिंचाई करने की देसी तकनीक का यूज कर सकते हैं। ज्या दा पानी भी पपीते के लिए नुकसान दायक होता है। इसलिए खेत में पानी की निकाली का इंतजाम जरूर करें। पानी लगने की दशा में कॉलर रॉट बिमारी लगने की सम्भारवना रहती है।

बीज का रखें खयाल
पपीते की अच्छीभ किस्म  की बीज थोड़ी महंगी पड़ती है। बीज की अच्छी़ किस्म3 आपको करीब 2800 रुपए प्रति 10 ग्राम पड़ती है। 10 ग्राम में करीब 700 बीज होते हैं। रोपाई से लेकर पैदा तैयार करने के दौरान आपके 50 फीसदी बीज नष्टक हो जाते हैं और 50 फीसदी ही पौधे के तौर पर डेवलप हो पाते हैं। इसलिए बीज का खास ख्याल रखें।

कितनी कमाई
पपीते की एक हेक्टेरयर खेजी आपको एक सीजन मे करीब 10 लाख रुपए तक की कमाई आप कर सकते हैं।  आप एक हेक्टेकयर के खेत से एक सीजन में करीब 900 क्विंटल पपीता पैदा करते हैं। थोक भाव में आप इसे 15 रुपए प्रति केजी के हिसाब से भी बेचेंगे तो आपको एक क्विंटल पर आपको 1500 रुपए मिलेंगे। इस हिसाब से आपके पास करीब 13.5 लाख रुपए की फसल तैयार होती है। हर्षेश के मुताबिक, एक हेक्टेुयर पपीते की खेती में आपकी लागत करीब 3 लाख रुपए आती है। साथ ही 20 हजार रुपए आपको बीज में खर्च करने पड़ेंगे। 30 हजार रुपए अन्यल खर्च निकालने के बाद भी आप करीब 10 लाख रुपए एक सीजन में कमा सकते हैं।




No comments:

Post a Comment