Tuesday, January 16, 2018

अब खेत में प्लास्टिक तालाब! (Now the plastic pond in the farm!)

अब खेत में प्लास्टिक तालाब!


भोपाल( भारत )जनवरी : नई तकनीक किसानों के लिए किस कदर मददगार साबित हो सकती है इसका एक उदाहरण प्रदेश के सीहोर जिले में देखने को मिल रहा है। स्थानीय किसान मनोहर पाटीदार ने अपने खेत में एक प्लास्टिक तालाब तैयार किया है। इस काम में उद्यानिकी विभागन ने उनकी मदद की है। उनकी देखादेखी गांव के अन्य किसानों ने भी यह तकनीक अपनाई है।

प्लास्टिक के मानक तालाब बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग किसानों को प्लास्टिक शीट खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान भी देता है। इस तालाब योजना में किसान अपने खेत तालाब में प्लास्टिक की लाइनिंग करते हैं।यह पानी रिसकर जमीन में नहीं जाता और लंबे समय तक खेतों में बना रहता है। यह पानी गर्मियों तक खेत में बना रहता है और किसानों के काम आता है।

पाटीदार ने 45 गुना 45 के भूखंड में तालाब खोदकर उसमें प्लास्टिक की शीट बिछाई। इस काम में उद्यानिकी विभाग ने उनकी मदद की। गांव के अन्य किसान जो उस वक्त उनके काम को कुतूहल की नजर से देख रहे थे। वही अब उनका अनुसरण कर रहे हैं। पिछली गर्मियों में अन्य किसान जहां अच्छी फसल को जूझ रहे थे वहीं पाटीदार के खेतों में फसल लहलहा रही थी। इस बात ने अन्य किसानों को भी प्रेरित किया कि वे अपने खेतों में प्लास्टिक की शीट बिछाकर तालाब बनाएं।


उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक अशोक मिश्रा के मुताबिक विभाग किसानों को इसके लिए उचित अनुदान भी प्रदान कर रहा है। 

No comments:

Post a Comment